Saturday, August 28, 2010

विदुर नीति-एक भी इंद्रिय का दोष बुद्धि भ्रष्ट कर देता है (vidur niti-indriya dosh aur buddhi)

पंचेन्द्रियश्च मर्त्यश्च क्षिद्रं चेदेकमिन्द्रियम्।
ततोऽस्य स्त्रवति प्रज्ञा दृतेः यात्रादिवोदकम्।।
हिन्दी में भावार्थ-
जब किसी मनुष्य की पांचों इंद्रियों में एक में भी दोष होता है तब उसकी बुद्धि उसके मस्तिष्क से ऐसे ही निकल जाती है जैसे छिद्र में से पानी।
षड् दोषा पुरुषेपोहे हात्व्या भूतिमिच्छता।
निन्द्रा तन्द्रा भयं क्रोधं आलस्यं दीर्घसूत्रता।।
हिन्दी में भावार्थ-
जिन पुरुषों को अपने जीवन में ऐश्वर्य की चाह है उनको नींद, तंद्रा, भय, क्रोध, आलस्य तथा दीर्घसूत्रता-किसी काम में तय समय से अधिक समय लगाना या सोचना-इन छह दुःर्गुणों का त्याग कर देना चाहिए।
वर्तमान संदर्भ में संपादकीय व्याख्या-जीवन में सफलता का मंत्र कड़ा परिश्रम तथा लगन है मगर यह वही कर सकता है जिसको अपने लक्ष्य का सही ज्ञान है। किसी भी मनुष्य की सफलता में उसके स्वास्थ्य का योगदान रहता है इसलिये अपने आपको सदैव सक्षम बनाये रखने का प्रयास करना चाहिये। मनुष्य आंख, कान, नाक मुख तथा मन से ही अपनी देह का संचालन करता है इसलिये उनका स्वस्थ होना आवश्यक है। अगर इनमें से किसी एक में भी दोष होता है तो यह निश्चित समझिये कि कोई भी अपने लक्ष्य को नहीं पा सकता। कहा भी जाता है कि स्वस्थ शरीर में ही स्वस्थ दिमाग का निवास होता है। अस्वस्थ मनुष्य का ध्यान अपनी कमजोर इंद्रिय की तरफ ही निरंतर जाता है ऐसे वह कोई भी काम ढंग से नहीं कर पाता।
यह फिटनेस यानि सामर्थ्य सदैव बनाये रखने के लिये योगासन, प्राणायाम तथा ध्यान करना चाहिये। इससे देह, मन और विचारों के विकार निकल जाते हैं और मन प्रसन्न रहता है। हालांकि सुबह घूमना और अन्य व्यायाम करना भी लाभप्रद है पर उनसे केवल शरीर के विकार ही निकल पाते हैं और दूसरा यह भी उनका प्रभाव पूरे दिन स्थाई नहीं रहता जबकि योगसाधना करने से दीर्घकालीन स्वास्थ्य लाभ प्राप्त होता है। इसके अलावा बड़ी आयु में व्यायाम करना कठिन लगता है जबकि योग साधना में ऐसी समस्या नहीं आती।
--------------------
यह पाठ मूल रूप से इस ब्लाग‘दीपक भारतदीप की अंतर्जाल पत्रिका’ पर लिखा गया है। अन्य ब्लाग
1.दीपक भारतदीप की शब्द लेख पत्रिका
2.शब्दलेख सारथि
3.दीपक भारतदीप का चिंतन

समस्त ब्लॉग/पत्रिका का संकलन यहाँ पढ़ें-

पाठकों ने सतत अपनी टिप्पणियों में यह बात लिखी है कि आपके अनेक पत्रिका/ब्लॉग हैं, इसलिए आपका नया पाठ ढूँढने में कठिनाई होती है. उनकी परेशानी को दृष्टिगत रखते हुए इस लेखक द्वारा अपने समस्त ब्लॉग/पत्रिकाओं का एक निजी संग्रहक बनाया गया है हिंद केसरी पत्रिका. अत: नियमित पाठक चाहें तो इस ब्लॉग संग्रहक का पता नोट कर लें. यहाँ नए पाठ वाला ब्लॉग सबसे ऊपर दिखाई देगा. इसके अलावा समस्त ब्लॉग/पत्रिका यहाँ एक साथ दिखाई देंगी.
दीपक भारतदीप की हिंद केसरी पत्रिका


इस लेखक की लोकप्रिय पत्रिकायें

आप इस ब्लॉग की कापी नहीं कर सकते

Text selection Lock by Hindi Blog Tips

हिंदी मित्र पत्रिका

यह ब्लाग/पत्रिका हिंदी मित्र पत्रिका अनेक ब्लाग का संकलक/संग्रहक है। जिन पाठकों को एक साथ अनेक विषयों पर पढ़ने की इच्छा है, वह यहां क्लिक करें। इसके अलावा जिन मित्रों को अपने ब्लाग यहां दिखाने हैं वह अपने ब्लाग यहां जोड़ सकते हैं। लेखक संपादक दीपक भारतदीप, ग्वालियर

विशिष्ट पत्रिकायें

Blog Archive

stat counter

Labels